
नर्मदापुरम / क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन यदुवंशी मध्य प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण पटेल नर्मदापुरम जिले के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी नर्मदापुरम जिले के युवा जिला अध्यक्ष गणेश (मोनू) राजपूत जिला प्रवक्ता किसान केशव साहू माखन नगर तहसील के ब्लॉक अध्यक्ष तरुण सिंह राजपूत, ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलेंद्र गौर, ब्लॉक संगठन मंत्री सौरभ शर्मा की एवं समस्त युवा किसान की अनुशंसा पर माखन नगर ब्लॉक के युवा अध्यक्ष के रूप में निखिल चौहान ग्राम-आरी से ब्लॉक युवा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। किसान परिवार के सदस्य अब राजनीति की ओर न जाकर किसान संगठनों में अपना योगदान दे रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर किसान जागृति यात्रा 18 फरवरी 26 को जयस्तंभ चौक इटारसी में भव्य किसान महापंचायत होने जा रही है। जिसमें माखन नगर ब्लॉक से बड़ी मात्रा में किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। उक्त जानकारी किसान केशव साहू जिला प्रवक्ता क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश द्वारा दी गईं।

