
नर्मदापुरम / शादी का झांसा देकर रेप करने वाले पुलिसकर्मी को 10 साल की सजा सुनाई गई। प्रधान आरक्षक सौरभ तोमर ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। इसको लेकर 2025 में मामला दर्ज कराया था। विवेचना के बाद शुक्रवार को निर्णय सुनाया गया । इस दौरान सौरव कोर्ट में ही मौजूद था। सौरभ इटारसी का रहने वाला है और उनकी अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। कई दिनों से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। जब प्रधान आरक्षक ने शादी से मना किया तो युवती ने फिर केस दर्ज कराया । उस समय समय पचमढ़ी थाना में पदस्थ था। अब इस मामले में विभाग आगे की कार्यवाही करेगा।

