
इटारसी / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी द्वारा कांग्रेस परिवार के साथियों सहित किसान, मजदूर एवं देश हित के विरुद्ध प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से इटारसी तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख चार बिंदु है, जिसमें विदेशी कृषि उत्पाद सस्ते दामों पर देश में आएंगे जिससे किसानों की उपज के भाव गिरेंगे, देश की कृषि आत्मनिर्भरता कमजोर होगी, छोटे व्यापारी एवं स्थानीय उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे, बहुराष्ट्रीय कंपनियों का एकाधिकार बढ़ेगा जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ पड़ेगा। देश का आमजन व किसान किसी भी ऐसी ट्रेड डील को स्वीकार नहीं करेगा जो उसकी आजीवीका, फसल के उचित मूल्य और देश की संप्रभुता के खिलाफ हो। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि यह प्रस्तावित ट्रेड डील को तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही किसानों व किसान संगठनों से चर्चा के बाद ही देशहित और किसान हित में निर्णय लिया जाए। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित की जा रही अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड डील देश के किसानों, छोटे व्यापारियों , मजदूर वर्ग एवं आम जनता के हितों के प्रतिकूल है। इस ट्रेड डील के माध्यम से विदेशी कंपनियों को अनावश्यक लाभ पहुंचेगा पहले ही देश का आमजन, किसान, मजदूर कर्ज, महंगाई और फसल नुकसान से जूझ रहा है। उक्त ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी , प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी, मधुसूदन यादव, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मालवीय, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष हेमू कश्यप, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जयसवाल, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, खेल खिलाड़ी कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर, अमोल उपाध्याय, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, संजय धर, प्रमोद कलोसिया, अखिलेश पटेल, शेख इरफान, संतोष कुमार बामने, अतुल तिवारी, चन्दु दुबे, कृष्णा चौधरी, मुकेश गांधी, प्रेम चौरे, देवेन्द्र मालवीय, राकेश खरे, नितिन धारू, अजय अहिरवाल, कन्हैयालाल बामने, अभिषेक पटेल, भूपेंद्र तिवारी, नरेन्द्र वर्मा, रामपुर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार चौधरी, आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष राहुल दुबे, अनूप गांचले, दिनेश चौधरी, राजेश चौरे, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, सोनू बकोरिया, रानू राय, शेख रफीक पक्क, अशोक कुमार, एड. आनंद मेंहतो आदि उपस्थित थे।

