



नर्मदापुरम / महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। गुरुवार को सतरास्ता काली मंदिर से भगवान शिव से माता पार्वती के विवाह को लेकर लग्न पत्रिका लेकर भक्त लोग महादेव मंदिर पहुंचे। शुक्रवार को तेल, हल्दी की रस्म पूरी की जाएगी एवं शनिवार को मेहंदी कार्यक्रम होगा। भोलेनाथ भगवान की पूजन एवं आरती महाशिवरात्रि दिनांक 15 फरवरी को की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती का विवाह संपन्न होगा। सभी भक्त गण अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ के विवाह कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।
