
पिपरिया / गांधी वार्ड पाली रोड स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन नायक परिवार द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें व्यास पीठ से प्रसिद्ध वक्ता पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी ज्ञान यज्ञ की गंगा बहा रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस पंडित तिवारी ने सब देवों में प्रथम पूजन गणेश जी के वृतांत से कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु भक्त जनों एवं धर्म स्वालंबियों को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु भक्त जनों को कथा का रसपान कराते हुए बताया कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की गणेशा जी ने परिक्रमा कर प्रथम पूजा का अधिकार प्राप्त कर लिया। उन्होंने कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु भक्त जनों को कथा श्रवण पान कराते हुए बताया कि शिवमहापुराण मैं चौबीस हजार श्लोक है, जो सात संहिताओं में समाहित है। शौनक जी महाराज ने सूत जी महाराज से पूछा शिव कौन है। इस विषय पर अपने मुखारबिंद से सारगर्भित कथाओं से श्रोताओं को श्रवण पान कराया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकाली मंदिर में पूजन अर्चन के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाऐ आकर्षक वेशभूषा में शोभा यात्रा में कलश लेकर नृत्य करती चल रही थी। शोभा यात्रा का स्वागत पार्षद सरस्वती मनोज कोरी सहित पटेल परिवार, आरसे परिवार, ग्यारसे परिवार, वर्मा परिवार, यादव परिवार, सोनवंशी परिवार द्वारा किया गया। जगह – जगह गांधी वार्ड वासियों द्वारा जलपान, स्वल्पाहार, पुष्प वर्षा की गई। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा बाहर से आए हुए श्रद्धालु भक्तों ने शिवमहापुराण की आरती पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

