सिवनी मालवा / श्री भीलट देव स्थल में महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री शिव महापुराण एवं नित्य सुबह 10:00 बजे से भीलट देव मंदिर में रूद्र महा अभिषेक का आयोजन चल रहा है। यह आयोजन 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। गुरुवार को कथा का द्वितीय दिवस संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस की कथा में भीलट देव मंदिर के महंत गोविंद दास महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा को आगे विस्तार देते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। मां को प्रणाम करके किया हुआ कोई भी कार्य सफलता प्रदान करता है। मां का उपकार हमारे जीवन में अनंत गुना है। हम कभी भी मां-बाप के उपकारों को नहीं चुका सकते हैं। कार्तिकेय और गणेश जी की कथा जिसमें गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा कर सिद्ध किया की मां-बाप के चरणों में ही सारी दुनिया पुत्र के लिए समाती है। तब से श्री गणेश जी जगत में प्रथम पूज्य का वरदान भोले बाबा से प्राप्त करते हैं। ऐसी अनेक कथाए द्वितीय दिवस में संपन्न हुई। यह आयोजन भीलट देव मंदिर सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शिव पुराण कथा के वाचक भीलट देव महंत गोविंद दास महाराज हैं। सभी क्षेत्रवासी इस दिव्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं पधार कर भी लड़ देव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

