
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से लगातार पर्यटन स्थलों के साथ अन्य जगहों पर महिलाओं को समाज की मुख्यधारा विशेष स्थान देने हेतु लगातार विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओ हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत इन्डियन ग्रामीण सर्विसेस के माध्यम से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – पिपरिया संकुल पचमढ़ी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओ के 3 बैच का समापन कार्य किया गया। बालिकाओ को सुश्री रीना साहू के द्वारा परियोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण और अन्य प्रशिक्षण के विषय में भी चर्चा की गई, पुलिस विभाग के द्वारा भी बालिकाओ को अपनी सुरक्षा रखने के विषय में जानकारी दी और आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई और विभिन्न कानून के विषय में भी जानकारी दी गई। महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओ और बालिकाओ के साथ बढती हिंसा से बचाव करने और अपने आसपास की बालिकाओ को भी आप ये प्रशिक्षण बताये, स्कूल प्राचार्य के द्वारा भी बालिकाओ का मार्गदर्शन किया गया। साथ ही बालिकाओ को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम भी किया गया, सभी बालिकाओ ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी करके दिखाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति पुलिस विभाग से महेंद्र गौर, रवीना धुर्वे, निधि सिंगुरिया, महिला बाल विकास विभाग से श्रीमती मंजू जैन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – पिपरिया से श्री ठाकुर प्राचार्य, खेल विभाग अरविन्द शर्मा, आत्मरक्षा ट्रेनर नरेन्द्र मालवी, स्कूल की छात्राए एवं इन्डियन ग्रामीण सर्विसेस से परियोजना प्रवन्धक कन्हैया कुमार, सुश्री रीना साहू, अभिनाश पांडे, श्वेता मालवीय एवं महेश प्रजापति उपस्थित रहे।

