
नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में नपा में जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। गुरुवार को कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी द्वारा नगरपालिका में जनसुनवाई की गई। जिसमें पीएम आवास योजना, नाली निर्माण, राशन कार्ड समर्पण, पेयजल संबंधी समस्याओं के आवेदनों का तत्काल प्रभाव से समाधान किया गया। श्री सोनी ने बताया कि जनसुनवाई में छोटी छोटी समस्याएं आई थी उनका समाधान किया गया है।

