
सिवनी मालवा / सिवनी मालवा थाना अंतर्गत पुलिस ने पुलिया के नीचे से तीन युवकों के शव बरामद किए हैं, मौके पर युवकों की बाइक भी मिली है । टी आई सुधाकर बारस्कर का कहना है कि सम्भवतः रात के समय बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई होगी। स्थानीय राहगीरों ने पुलिया के नीचे तीन शव पड़े देखे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिवनी मालवा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर बाइक बरामद की है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर हादसे का मुख्य कारण रात के अंधेरे में तेज रफ्तार, लापरवाही पर पुलिया के नीचे गिरने की आशंका जता रही है। मृतकों के नाम, उम्र और निवास स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शवों की पहचान ओर पते के प्रयास जारी हैं । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

