

नर्मदापुरम / जबलपुर / भोपाल के नगर सभा अध्यक्ष अशोक गुप्ता अंबर, महिला मंडल की श्रीमती रजनी गुप्ता अंबर ने माला पहनाकर सर्वप्रथम नर्मदा परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात खातेगाँव पहुंचने पर नगर सभा के अध्यक्ष अजय परनामी एवं उनके परिवार जन ने भव्य श्रीफल शाल मिठाई देकर यात्रा की अगुवाई की। बकतरा पहुचने पर वहां के व्यापारी वर्ग ने चाय नास्ता से स्वागत किया। यात्रा का आगामी पडाव पर शहपुरा में भी भव्य आगवानी कर स्वागत किया गया। माँ नर्मदे की आशिम कृपा से नर्मदा परिक्रमा के दौरान नर्मदा परिक्रमा वासी अशोक राजा श्रीमती रमा गुप्ता, सन्तोष गुप्ता श्रीमती नूतन गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता श्रीमती सुनिता गुप्ता के जबलपुर आगमन पर श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज मध्य प्रांतीय (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र) के अध्यक्ष बी बी गुप्ता ने जबलपुर के सामाजिक बंधुओ के साथ भव्य अगवानी कर सभी परिक्रमा वासियों का आत्यमीय सम्मान ओर पुष्पमाला मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही समाज के वरिष्ठ ललित कुमार गुप्ता ने गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस स्वागत के अवसर पर अंकित गुप्ता एवं महिलाओं का स्वागत श्रीमती कंचन गुप्ता ने सभी का श्रीराम लिखा गमछा पहनाकर गुलदस्ता देकर किया। सभी समाज बंधुओ ने तालिया बजाकर प्रसन्नता प्रगट की। सभी परिक्रमा वासियों ने किया आभार प्रकट फिर परिक्रमा वासियों ने अमरकंटक की ओर किया प्रस्थान।

