नर्मदापुरम / परीक्षा के समय माता पिता बच्चों के सहयोगी बने, परीक्षा का समय चल रहा है। इस समय बच्चों में अत्यधिक तनाव रहता है। माता पिता को बच्चों का सहयोगी बनना चाहिए और उनके प्रति समझ स्नेह बढ़ाए और उनके मेहनत की सराहना करें और अंकों के बजाय सीखने पर ध्यान केंद्रित करें। उनके साथ खुलकर बात करें और तनाव कम करने के लिए ब्रेक दें अयोध्यावासी वैश्य (गुप्ता) समाज की श्रीमती सुषमा गुप्ता ने सभी आमजन से बच्चों के प्रति सहयोगी व्यवहार की अपील की है। उनका समाज की अन्य महिलाओं ने भी इस बात का समर्थन किया। चर्चा में श्रीमती सुषमा गुप्ता, मंजू गुप्ता, काजल गुप्ता, मोनिका गुप्ता, राखी गुप्ता, शरद गुप्ता, कमला गुप्ता, रूपा गुप्ता, सोनाली गुप्ता, याशिका गुप्ता, पूजा गुप्ता, शिया गुप्ता आदि शामिल रही।

