नर्मदापुरम / इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के मार्गदर्शन में, राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य्प्रदेश के तत्वावधान में नर्मदापुर युवा मंडल एवँ जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 14 फरवरी को आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदान की जाने वाली ट्रॉफियों का अनावरण के समय जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, अखिलेश खण्डेलवाल, नन्दकिशोर यादव, रूपेश राजपूत, कृष्णा दास, विशाल गढ़वाल, विशाल दिवान, सुंदरम अग्रवाल, प्रदीप कश्यप, सोहेल पठान, आमिर अली, रितिक गुप्ता उपस्थित रहे। जिला बॉडी बिल्डिंग के सचिव विजय दिवोलिया ने प्रतियोगिता सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि संभाग से आने वाले खिलाड़ियों को लगभग 51 हजार कैश प्राइज एवँ चमकदार ट्रॉफियों मेडल से सम्मानित किया जाएगा वजन वर्ग के अनुसार।

