सिवनी मालवा / श्री राधाकृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय बर्ष गांठ के अवसर पर एवं महा शिव रात्रि की पावन वेला में श्री राधाकृष्ण मंदिर रेल्वे गेट भीलटदेव में आयोजित श्री मद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ। प्रथम दिवस की कथा मे क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राकेश दीक्षित महाराज ने श्री मद् भागवत की महिमा एवं अनेक कथा श्रवण कराते धुनधुकारी की कथा श्रवण कराते बताया कि अगर मानव देह पाकर भी अगर भगवत कथा नहीं सुनी और भजन नहीं किया तो जीवन बिगड़ जाता है और जीव भटकता है। जैसे धुनधुकारी की आत्मा भटकती रही और अंत में गौकर्रण जी के निवेदन पर भगवत कृपा से श्री मद् भागवत कथा श्रवण कर मोक्ष प्राप्त किया। इसलिए जीवन में सदैव भजन सत्संग होना चाहिए। जिससे हमारा जन्म लेना सफल हो जाए और मरण सुधर जाए क्योंकि भजन ही जीवन का सार है।

