नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 11 फरवरी 2026 को एनसीसी गौरव दिवस मनाया गया। यह गौरव दिवस एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर कुमारी पूनम धुर्वे के सम्मान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन, एस एम सूबेदार मेजर मनोज कुमार शर्मा, सूबेदार संजय पाटिल ट्रेनिंग जीसीओ, सीनियर जीसीआई करुणा सिंह ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। मां सरस्वती की पूजन दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपनी उद्बोधन ने कहा कि प्रतिभा स्थिति की मोहताज नहीं होती यह बात पूनम ने सिद्ध कर दी है, युवा पीढ़ी मेहनत ना करने का बहाना ढ़ूढती है। हमारे होनहार छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से एक उदाहरण प्रस्तुत कर दिया है। महाविद्यालय की एनसीसी इकाई अत्यंत समृद्ध है। पिछले दो वर्षों से महाविद्यालय की छात्राएं गणतंत्र दिवस परेड में अपनी परचम लहरा रही है। गांव की बेटी ने अपना एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। डॉ. जैन एनसीसी प्रभारी डॉ. कीर्ति दीक्षित एवं शैलेन्द्र तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि इनके कुशल मार्गदर्शन में छात्राएं उतरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। एस एम सूबेदार मेजर मनोज कुमार शर्मा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सबसे हटकर कार्य करोगे तो सफलता प्राप्त होगी। एनसीसी मेहनत एवं अनुशासन का पर्याय है। हमें आशा है कि आगामी वर्ष में भी गृहविज्ञान महाविद्यालय की छात्राएं इसी प्रकार ख्याति प्राप्त करेंगी। 5 एमपी गर्ल्स बटालियन द्वारा छात्रा को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया एवं पूनम धुर्वे के चित्र का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बी एच एम रामकुमार शर्मा, हवलदार मुकेश डीगरा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कीर्ति दीक्षित ने एवं आभार शैलेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. आर बी शाह, डॉ. रामबाबू मेहर, आर के चौकीकर, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. वैशाली लाल, प्रेमकांत कटंगकार, श्रीमती आभा बाधवा, डॉ. निशा रिछारिया, श्रीमती प्रीति ठाकुर, डॉ. विजया देवासकर, अजय तिवारी, डॉ. मनीष चंद चौधरी, प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. संगीता पारे, डॉ. रफीक अली, कुमारी श्वेता वर्मा श्रीमती अंकिता तिवारी, देवेंद्र सैनी, डॉ. चेतना बोरीबाल एवं महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्राए उपस्थित रही।

