
नर्मदापुरम / गुप्ता ग्राउंड में आयोजित 10 दिवसीय संत शिरोमणि रामजी बाबा मेले के समापन समारोह में स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए पर्यावरणविद् डॉ. मयंक तोमर को सम्मानित किया गया। संत शिरोमणि रामजीबाबा मेले के समापन समारोह में स्वच्छता अभियान में उनके निरंतर योगदान के लिए पर्यावरणविद् डॉ. मयंक तोमर को सम्मानित किया गया। डॉ. तोमर एक दशक से अधिक समय से नर्मदापुरम को पॉलीथीन मुक्त और स्वच्छ-हरित शहर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने नर्मदा घाटों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व भी किया है। इस मौक़े पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, तहसीलदार सरिता मालवीय , मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन, नगरपालिका नर्मदापुरम द्वारा डॉ. तोमर को प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित होने पर डॉ. तोमर ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य होना चाहिए कि हम अपनी पवित्र नर्मदापुरम नगरी को पॉलिथीन और प्रदूषण से मुक्त और एक हरित नगर बनाएं। इस सम्मान पर उनके प्रियजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

