
नर्मदापुरम / विगत दिवस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नर्मदापुरम कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पहुचाँ। जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से SIR में आ रही अनियमित्ताओं और फ़र्ज़ी तरीके से लगाई जा रही पात्र मतदाताओं की आपत्तियों के संबंध मे विस्तार से जानकारी देकर अवगत कराया गया। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताया गया कि नर्मदापुरम विधानसभा 137 में अनावश्यक व्यक्तियों द्वारा एक वर्ग विशेष के पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर फ़ार्म 7 के माध्यम से दुरूपयोग कर फ़र्ज़ी आपत्तिया दर्ज कराई जा रही है, जो की अलोकतान्त्रिक और कानूनन अपराध की श्रेणी मे आता है। पूरी विधानसभा मे लगभग 4000 से अधिक फ़र्ज़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस पर जीतू पटवारी और हरीश चौधरी द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार से अगर पात्र मतदाताओं के नाम विलोपित किए गये तो वो स्वयं आकर इस इसमे संलिप्पत BLO और संबंधित अधिकारियो के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे और अपना कड़ा विरोध दर्ज करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष फैज़ान उल हक़, वरिष्ठ नेता राजेंद्र दोहरे , युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पूर्व जिला महामंत्री गुलाम हैदर, रिज़वान खान, आयुष्मान अवस्थी, खेल प्रकोष्ट के पूर्व अध्यक्ष इरफ़ान खान, राहुल शर्मा, शिवम साहू, ललित मौर्य, सिराज खान, भावेश सैनी, मोहम्मद दाऊद आदि उपस्थित रहे।

