नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 1 के केंद्र क्रमांक 1,2,3 में सामूहिक रूप में मंगल दिवस गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वार्ड की 5 गर्भवती माताओं की गोद भराई की एवं साथ ही उनको प्रसव पूर्व की तैयारी एवं उचित खानपान, आयरन, कैल्शियम, प्रसव के तुरंत बाद स्तनपान, संस्थागत प्रसव की समझाइश दी गई। वार्ड की सभी गर्भवतियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, कार्यकर्ता श्रीमती पूर्णिमा, श्रीमती सरिता, श्रीमती कल्पना सहायिकाए एवं वार्ड के हितग्राही एवं आंगनवाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।

