नर्मदापुरम / संत रैदास यूथ क्लब के तत्वाधान में संत शिरोमणि रैदास जी महाराज की 649 वी जयंती उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन काका कुटी मेरिज गार्डन पुरानी इटारसी में राम औतार चौधरी भोपाल, जीडी चौधरी हरदा, राधेश्याम रैकवार, जीवन धावरे भैरुंदा के विशिष्ट आथित्य में हुआ एवं अध्यक्षता सेवानिवृत एस डी ओ पी नेपाल सिह दामले ने की। विशेष आमंत्रित अतिथि रामविलास सौलंकी के साथ ही गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियो ने संत शिरोमणि रैदास जी महाराज के तेलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद माल्यापर्ण कर किया। संत शिरोमणि रैदास जी महाराज की आरती नाम तेरो आरती, भजन मुरारे की स्तुति क्लब की मातृ शक्तियों के साथ सभी के द्वारा की गयी। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पहार से क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया । स्मिता बकोरिया, तमन्ना बरखने, प्रियाशी बरखने ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया एवं मनमोहक आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति आदिवासी छात्रावास की बालिकाओ के दल द्वारा दी गयी ।
क्लब के अध्यक्ष संतोष वामने ने स्वागत भाषण के साथ क्लव की बार्षिक गतिविधियो की जानकारी सभी के समक्ष रखी। आमंत्रित अतिथियो द्वारा जांगडा समाज के दिवंगत पित्रपुरूष वरिष्ठ समाजसेवी स्व. श्री पी एम जनोरिया के परिवार को शाल-श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया । मेधावी छात्र-छात्राओं मे सर्वप्रथम कक्षा बारहवी के लिए कु संजना, कु समृद्वि चैधरी, कु. महक चौधरी, कु. चाॅदनी, कुु. सलोनी बारवे, कुु. श्रुति चौधरी, मयंक हरियाले, कु. राखी, प्रियांश बकोरिया, कु ननिका, कु. अलिशा रैकवार, कुु. श्रुति चौधरी को सम्मानित किया गया । तत्तपश्चात कक्षा दसवी में कु. अंशिका रैकवार, कुु स्नेहा बारवे, सूरज दुलारे, कुु. महक सौलंकी , ननिका चौधरी, कु. सुहानि जोठे, अरविंद पाटिल, कुु. मोनिका बकोरिया, आयुष कुमारचौधरी, कु. रिषिका कटारिया, सुमित, आयुष चौहान, कु. वंदना अहिरवार, कु. मोहनी बनबारी, कु. मोनिका बामने, ऋषभ पवार के साथ अन्य प्रतिभावान विद्यार्थीयो को सम्मानित किया गया। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की शासकीय सेवा में नौकरीयाॅ प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे प्रस्तुति देने बाले अनेक बच्चो को प्रोत्साहन पुरूस्कार प्रदान किये गये । मुख्यअतिथि रामवतार चौधरी ने क्लब द्वारा समाजिक विकास के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि रैदास जी ने समाज मे समानता, प्रेम और बन्धुत्व का मार्ग दिखाया उनकी वाणि हमें आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती है । रामबिलास सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि रविदास जी समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ जीवन भर अपनी रचनाओ से संघर्ष करते रहे। अध्यक्ष नेपाल सिंह दामले ने समाजिक विकास एवं समाजिक एकता पर अपनी बात रखी और कहा कि हमें बाबा सहाब के बताये रास्ते पर चल कर शिक्षित करने, संगठित रहने, और अपने अधिकारो के लिए संर्घष के लिए हमेंसा तैयार रहना चाहिए अन्य आमंत्रित आतिथियों ने सम्वोधित करते हुए रैदास जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संरक्षक राकेश बामने द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेन्द्र बरखने, भगवानदास बामने, अजीत कटारे, नरेन्द्र बरखने, श्रवण डोर, लोकेन्द्र बरखने, सेवकदास जोठे, नितिन कटारे के साथ अन्य साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सराहनीय सहयोग प्रदान किया ।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सभी उपस्थित समाजिक बन्धुओ का आभार के के कटारे द्वारा व्यक्त किया गया ।

