
नर्मदापुरम / रोटरी क्लब इंटरनेशनल का मार्गदर्शन सेमीनार विगत दिवस रणथम्बोर राजस्थान मे सम्पन्न हुआ। जिसमे रोटरी क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिकट 3040 का आगामी वर्ष 26-27 के लिए गठन किया गया। उक्त सेमीनार मे रोटरी क्लब रॉयल नर्मदापुरम के रोटेरियन महावीर जैन को आगामी मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठरी द्वारा सहायक मंडलाध्यक्ष (असिस्टेंट गवर्नर) नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौपा और उनका सम्मान किया गया। श्री जैन को ये जबाबदारी उनके सामाजिक सेवा कार्यो के देखते हुए सौपी गई। उनका कार्यक्षेत्र नर्मदापुरम, हरदा, इटारसी रहेगा। उनकी इस उपलब्धि पर रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल के अध्यक्ष अनुपम दुबे, सचिव प्रशांत नागर, प्रदीप गिल्ला, विपिन जैन, महेश चौकसे, अमन फौज़दार, दीपेश दिगंबर, संयम जैन, टीटू जैन, आमीन राइन, मुकेश राजपूत सहित सभी सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए महावीर जैन को बधाई देते हुए मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम मे सम्पूर्ण मध्यप्रदेश ओर अन्य राज्यो के रोटेरियंस मौजूद थे।

