
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने आज नर्मदापुरम जिले के सुहागपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का तूफानी दौरा किया । जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने सर्वप्रथम सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौराहेट मे देलान वाले गणेशाराम चौधरी के पिताजी स्वर्गीय रणजीत सिंह जी चौधरी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने (बड़ा कुआं) ग्राम सांगा खेड़ा कलाॅ में उपसरपंच पप्पू सैनी राजू सैनी बसंत पटेल तरुण सैनी से काली मंदिर पर मुलाकात की एवं कांग्रेस नेता अवधेश तिवारी के निवास स्थान पर पहुंच कर उनके पुत्र एवं पुत्रवधू के विवाह पर शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जनपद पंचायत पिपरिया के मधु तिवारी की बिटिया ऋषिका एवं अरविंद सिंह सोलंकी के पुत्र अभिलाष माखन नगर में विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात चंद्र किशोर चौधरी एवं मथुरा प्रसाद चौधरी की बिटिया कविता ग्राम तररोड़ा एवं मंगली प्रसाद चौधरी ग्राम भील खेड़ी वाले की बिटिया शिवानी के विवाह में सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इसी प्रकार अनेक ग्रामों में पहुंचकर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात की एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

