
नर्मदापुरम / दिनांक 08 फरवरी 2026 को फरियादी नवीन उर्फ कल्लू अहिरवार ने थाने आकर रिपोर्ट की कि वह और उसके चाचा की लड़का करण अहिरवार दोनो पैदल पैदल अपने घर आने लगे, आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार अपने घर के सामने खड़ा था जो पुरानी लड़ाई की बात को लेकर नवीन उर्फ कल्लू और करण अहिरवार को गाली गलौच करने लगा। करण अहिरवार ने नवीन उर्फ कल्लू को वहां से चलने का बोलने पर धर्मेन्द्र अहिरवार धारदार बका लेकर आया और करण अहिरवार को जान से मारने की नियत से करण के सिर में बका मार दिया। जिससे करण को सिर मे गंभीर चोट आई। नवीन उर्फ कल्लू बचाने गया तो धर्मेन्द्र अहिरवार ने उसका की गला पकड़ लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया मे अपराध क्रं. 66/2026 धारा 109(1) आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार पिता लखनलाल अहिरवार निवासी गाँधी वार्ड अयोध्या बस्ती पिपरिया को अभिरक्षा में लेकर आरोपी से घटना में प्रयुक्त आलाजरर लोहे का धारदार बका जप्त करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीः- धर्मेन्द्र अहिरवार पिता लखनलाल अहिरवार उम्र 34 साल निवासी गाँधी वार्ड अयोध्या बस्ती पिपरिया।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र. आर. अरुण जुदेव, प्र. आर. पूनम चौधरी, आर. ललित हर्णे, आर. मोहसीन खान, आर. अतुल विश्वकर्मा की रही।

