नर्मदापुरम / दिनांक 10 फरवरी 2026 से माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा प्रारंभ हो रही है। थाना सोहागपुर के द्वारा परीक्षाओं को लेकर नवाचार प्रारंभ करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ परीक्षा में जाते समय किसी भी प्रकार की आवागमन अथवा वाहन खराब होने की स्थिति में पुलिस सहायता वाहन 112 का उपयोग कर सकते हैं। आपात स्थिति में 112 वाहन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर छोड़ेगा, विद्यार्थी किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लेते हुए अच्छे मन से पेपर दें, नंबरों की होड़ में ना पड़े पेपर खराब हो गया या नंबर कम आएंगे सोचकर ऐसा कोई कदम ना उठाएं। जिससे आपका परिवार दुखी हो ईश्वर का दिया हुआ जीवन रूपी अंक से बढ़कर परीक्षा का कोई अंक मायने नहीं रखता है। विद्यार्थियों के घरों के आसपास कोई ध्वनि विस्तारक यंत्र बज रहे हैं, जिससे पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। तत्काल थाना सोहागपुर के मोबाइल नंबर 7701052276 अथवा 112 वाहन का उपयोग कर सकते हैं। सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने बताया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परीक्षा से संबंधित काउंसलिंग की यदि आवश्यकता हो तो बता सकते हैं, माता-पिता भी बच्चों के ऊपर अधिक अंक लाने के दबाब डालने से बचेंl

