

नर्मदापुरम / रविवार को नेहरू पार्क में जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा करना था। बैठक में समिति के सदस्यों ने कैंडल मार्च की समय-सारिणी, मार्ग, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसहभागिता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक नागरिकों को इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम से जोड़ने का संकल्प लिया, ताकि शहीद जवानों के बलिदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा सके। समिति द्वारा शहर के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील की गई कि वे 14 फरवरी को सायं 5 बजे आजाद चौक मालाखेड़ी में आयोजित कैंडल मार्च में सहभागिता कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस दौरान बैठक में डॉ. वैभव शर्मा, लोकेश तिवारी, महेश चौकसे, अमित महाला, माखन कीर, गोलू राजपूत, पीयूष गुप्ता, विवेक वर्मा, सागर पटेल, संजय मालवीय, सिलटू राजपूत, अजय बावरिया, संतोष मीना, रमेश उपारिया, सुजीत कैथवास, जीतू कीर, नमन दुबे, आशीष सोनी, आशीष दुन्दवि, महेश मौर्य, छोटू तिवारी, मुन्ना वर्मा, लोकेश बिश्नोई, जतिन यादव, विशाल बावरिया सहित समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

