
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ पथरोटा थाना अंतर्गत एक कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर गिर गई जिसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक इटारसी से सिवनी मालवा लौट रहे थे। इसी दौरान रात 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ । कुछ ही समय बाद गाड़ी पानी में समा गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि युवकों को रेस्क्यू कर निकाला गया। तीनों मृत अवस्था में मिले । गाड़ी गिरने बाद कांच खोलने की उन्होंने कोशिश की लेकिन गाड़ी लॉक होने से गहरे पानी में फंसने से तीनों की मौके पर मौत हुई हो गई । पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है । बताया जाता है कि लकी पटेल 30 वर्ष रैसल पुर निवासी, शिवम 26 साल खीर पानी निवासी और अभय 19 साल पुरानी इटारसी तीनों कार में सवार थे और नहर में गिरने से अंदर फंस गए और गहरे पानी चले गए। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि नहर में का गिरते ही पानी में डूबने लगी बहावी तेज था और गहराई भी थी युवक चिल्ला चिल्ला कर बचाने की बात कह रहे थे और कांच खोलने की कोशिश भी कर रहे थे लेकिन गाड़ी लॉक हो गई कुछ ही देर में गाड़ी डूब गई। रेस्क्यू अभियान चलाया गया ।
इनका कहना है…..
हादसा रात 12 बजे के आसपास हुआ। खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू किया । तीनों युवक की कार के अंदर मौत हो गई थी।
अमृता दीक्षित….
प्लाटून कमांडर होमगार्ड।
देर रात को यह हादसा हुआ । कार नहर में गिर गई थी। युवकों ने कांच खोलने की कोशिश की होगी लेकिन गहरे पानी में जाने से उनकी मौत हो गई । शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद शव परिजनों के सौंपे दिए जाएंगे । इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजीव पवार…
थाना प्रभारी पथरोटा।

