नर्मदापुरम / पं. रामलाल शर्मा स्मृति समारोह के सचिव प्रशांत मुन्नू दुबे ने बताया कि नर्मदा महाविद्यालय के संस्थापक, शिक्षाविद पं. रामलाल शर्मा की पुण्य स्मृति में विगत 47 वर्षों से परम्परागत रूप से सेठानी घाट पर मार्च माह में पांच दिवसीय प्रवचन प्रसंग आयोजित किया जाता है। जिसके तारतम्य में इस वर्ष के आयोजन की रूप रेखा और तैयारियों हेतु वार्षिक बैठक दिनांक 8 फरवरी रविवार को सायंकाल ठीक 7 बजे से लक्ष्मीविलास जगदीशपुरा में आयोजित की गयी है । पं. रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का यह 48 वां वर्ष है ।

