
नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन का आयोजन रविवार सुबह से न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग ओर नगर परिषद नर्मदापुरम के संयोजन से होगा। जिसमें 60 जोड़े निकाह की रस्म अदा करते हुए एक दूसरे को कबूल करेंगे। निकाह सम्मेलन शहर काजी अशफाक अली की निगरानी में संपन्न होगा। प्रोग्राम भोपाल मार्ग स्थित श्रीकुंज गार्डन में होगा। समिति अध्यक्ष अलीम राइन ओर भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अमीन राइन ने बताया कि प्रोग्राम में नगर परिषद ओर जिला शासन ओर प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। श्री राइन ने बताया कि निकाह सम्मेलन को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने के लिए शहर की सभी कमेटियां सहयोग कर रही है। व्यवस्थाओं को लेकर एक मीटिंग भी रखी गई, जिसमें सभी कमेटियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

