नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड कमेटी के पुनर्गठन के लिए वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर वार्ड कमेटी का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्वालटोली में वार्ड 32 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे की उपस्थिति में जीत सिंह सिसोदिया को सर्व सम्मति से वार्ड अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, महेश पाण्डेय, मिथिलेश दुबे, शारदा मालवीय, सुनीता राजपूत, प्रेमा मालवीय, यासीन खान, अजय बैठे, रेहान मिर्जा, कैलाश मांझी, समीर कुरैशी, कृष्ण कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

