

नर्मदापुरम / शनिवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पिपरिया के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षा का संचालन एवं शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिमारा में रखा गया। जिसमें विद्यार्थियों को ग्रामीण विकास के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। तथा विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वर्मी कंपोस्ट, जैविक खेती, मुर्गी पालन तथा ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। एक्स्पोज़र विजिट में जिला समन्वयक पवन सहगल ने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिकाओं से अवगत कराया गया तथा असाइनमेंट के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विकास खंड समन्वयक दयाशंकर उमरे तथा सरपंच महोदया द्वारा पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें बीएसडब्लू तथा एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी, परामर्शदाता, नवांकुर संस्था प्रस्फुटन समिति के सदस्य ग्राम के सरपंच, सचिव तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

