

नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय शनिवार को नर्मदापुरम पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने नर्मदापुरम नगर कांग्रेस कमलेश बाथरे के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पांडेय, कांग्रेस नेत्री ज्योति मालवीय से मुलाकात की। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री तेज कुंवर सिसोदिया एवं दीपक सिसोदिया से उनके निवास स्थान पर जाकर उनसे मुलाकात की। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कांग्रेस नेता चंद्रभान सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता राजेश चौहान के निवास स्थान पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष तोमर (दाऊ), नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, शैलेंद्र शुक्ला, एडवोकेट विजेंद्र राजपूत, मयंक कालोसिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

