
सोहागपुर / मोहनलाल पिता फूलसिंह विश्वकर्मा 55 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया सेमरी रंधीर ने थाने में सूचना दी कि उसकी तीन लड़कियां हैएवं बड़ी लड़की की शादी हो गई है। दिनांक 5/2/26 को मझली लड़की मालती की शादी का कार्यक्रम बाबई रोड स्थित शादी भवन में था एवं बारात घर पर आई हुई थी, सभी लोग शादी के कार्यक्रम में लगे हुए थे। छोटी लड़की रोशनी विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष दोपहर करीबन 2 बजे से घर पर सो रही थी। उससे पूछा कि क्या हुआ है तो रोशनी ने बोला कि मेरा बहुत सिर दर्द कर रहा है। मुझे सोने दो, तुम जाओ, फिर शादी के कार्यक्रम में सभी लोग लग गए। रात करीबन 8:00 बजे किसी लड़की ने आकर बताया कि रोशनी जाग नहीं रही है तब परिवार वालों के साथ रोशनी के पास जाकर जगाया, तो कुछ नहीं बोल रही थी। पिता द्वारा रोशनी को सरकारी अस्पताल सोहागपुर भेजा था। परिवार वालों ने रात 11 बजे फोन पर बताया कि रोशनी को डॉक्टर के द्वारा चैक करने पर उसकी मृत्यु होना बताया है। फिर यह अपने परिवार वालों के साथ मालती की विदाई करने के बाद थाना सूचना की। पुलिस ने रोशनी विश्वकर्मा का पंचनामा पीएम के बाद शव को परीजनों को सौंपा एवं मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने बताया कि मृत्यु का कारण अज्ञात है। प्रथम दृश्टया रोशनी की मृत्यु कोई जहरीली चीज खा लेने से होना प्रतीत होती है। मृतिका का बिसरा इत्यादि परीक्षण हेतु जप्त किया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच हेतु भोपाल भेजा जाएगा एवं आगे जांच की जा रही है।

