
सोहागपुर / आगामी त्यौहारों को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रैपिड एक्शन फोर्स भोपाल के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में थाना सोहागपुर पुलिस स्टाफ के साथ फ्लैग मार्च किया गया। बता दें कि पिछले वर्ष में भी जिले में रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा पुलिस के साथ मिलकर संवेदनशील एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया था।

