

सिवनी मालवा / प्रभु श्री राम के दर्शन कर लौटे कर आने वाले रामफेरी मंडल का संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या यात्रा पर गए केके यदुवंशी बृज लोवंशी, विष्णु लोवंशी, विष्णु मालवीय, रामकृष्ण लोवंशी, चैन सिंह ईरपाचे सहित लगभग 40 श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के दर्शन किए तथा श्री राम नाम बैंक में 4 करोड़ हस्तलिखित राम नाम समर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। रामफेरी मंडल के लौटने पर नगरवासियों द्वारा ढोल-नगाड़ों, पटाखों एवं आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगरवासी युवा नेता अजय पटेल, दीपक दीक्षित और आशीष मालवीय सहित नगर वासियों ने सभी अयोध्या से लौट कर आए श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। अजय पटेल ने कहा कि नगर के श्रद्धालुओं द्वारा अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करना और राम नाम लेखन जैसा पुण्य कार्य करना गौरव की बात है। ऐसे धार्मिक कार्य समाज में भक्ति और संस्कारों को मजबूत करते हैं। दीपक दीक्षित ने कहा कि रामफेरी मंडल की यह अयोध्या यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के चरणों में करोड़ों राम नाम समर्पित कर अपनी आस्था और समर्पण भाव को प्रकट किया। प्रभु श्री राम के नाम से जुड़ा यह अभियान सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करता है।

