
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी एक दिवसीय दौरे पर आज नर्मदा पुरम जिले के इटारसी नगर पहुंची। जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित नर्मदापुरम जिले की मातृशक्तियों की एक संगठनात्मक बैठक ली। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय द्वारा नर्मदापुरम जिले की ओर से गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी द्वारा दिया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने मातृशक्ति माताएं बहनों को संबोधित करते हुए निवेदन किया कि माताएं बहने अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों से बाहर निकलकर कांग्रेस पार्टी का साथ दें ताकि आने वाले समय में हम संगठन को जिले में और मजबूती के साथ खड़ा कर सकें। जिससे भविष्य में कांग्रेस की सरकार बने। हम अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा और रोजगार उपलब्ध करा सके। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी ने सभा को संबोधित करते हुए विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना एवं महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना होगा। प्रदेश में युवा वर्ग को रोजगार प्रदान करना, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना जैसे मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से अपने संबोधन में स्थान दिया और आगे उन्होंने संबोधित करते हुए कहा हम सब अपने मिशन में तभी कामयाब होंगे जब हम अपने घरों से बाहर निकल कर कांग्रेस पार्टी को सहयोग प्रदान करेंगे। महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने पर आने वाले समय में आप में से कोई नगर पालिका अध्यक्ष तो कोई विधायक कोई सांसद भी हो सकता है। आप सभी को आपके अपने जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय को सहयोग करते हुए प्रदेश में जीतू पटवारी का हाथ मजबूर करना है और 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना एवं 2029 में केंद्र में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है ।इसमें आप सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने किया एवं आभार माखन नगर पंचायत उपाध्यक्ष राशिका डेरिया ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला नेत्रीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई

