
सिवनी मालवा / ग्राम बांकाबेड़ी में श्री राघवेंद्र सरकार की कृपा से 9 कुण्डीय विराट श्री राम यज्ञ और श्री राम कथा का भव्य आयोजन दिनाँक 2 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है । यज्ञकार्ता श्री महाकालेश्वर श्री श्री 1008 रामदास त्यागी महाराज कर रहे हैं। आयोजक श्री जानकी मंदिर समिति और ग्रामवासी हैं। संगीतमय श्री राम कथा का वाचन चित्रकूट से आई जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज की शिष्या पंडित राघव प्रिया के मुखारविंद से श्री राम कथा सुनने दूर से लोग आ रहे हैं। कलश यात्रा मे बड़ी संख्या में श्रध्दालु शामिल हुए हैं। दूसरे दिन शंकर विवाह की कथा सुनाई दी और तीसरे दिन राम जन्म बड़े धूम धाम से मनाया गया।

