
इटारसी / नर्मदांचल व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र आवाम नगर में शुक्रवार को इटारसी थाना प्रभारी गौरव बुंदेला द्वारा साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री बुंदेला ने अपने उद्बोधन में बताया कि टेक्नोलॉजी के जमाने में आज किस तरह की चुनौतियां पैदा हो गई हैं और हमें उनसे किस प्रकार कीे सावधानियां रख कर बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज किस तरह के साइबर फ्रॉड हो रहे हैं, अतः इस पर जागरूकता अनिवार्य है और उनका शिविर लगाने का मकसद भी यही है। कार्यक्रम में संस्था संचालक अजय मंजारिया ने श्री बुंदेला को जिले में उत्कृष्ट कार्य सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। संस्था संचालिका अमीना गोलंदाज ने सभी का आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में संस्था सहयोगी शेख राशिद, शेख अमजद, नाजनीन बी, इशरत बी, फरहत, रंजना मेहरा, राजकुमार सोनिया, शहनाज चंदेल एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

