
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं आगामी 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है। इसके पूर्व शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम से कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। इसमें समस्त केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष उपस्थित रहे। शुक्रवार को विकासखंड सिवनी मालवा, माखन नगर, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी तथा केसला विकासखंड के केंद्र अध्यक्षों को गोपनीय सामग्री प्रदान की गई। समन्वयक संस्था प्राचार्य साधना बिलथरिया द्वारा बताया गया कि विकासखंड नर्मदापुरम में नियुक्त केंद्र अध्यक्षों को 7 फरवरी 2026 को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। संस्था से रवाना होने के पश्चात संबंधित थानों में प्रश्न पत्र रखे जाएंगे।

