

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं 12वीं की परीक्षाएं अगले सप्ताह 10 फरवरी से प्रारंभ हो रही है दिनांक 6 फरवरी 2026 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों से समक्ष में चर्चा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। अपने उद्बोधन संबोधन में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में स्वच्छता अपने निर्भीकता के साथ परीक्षा देने परीक्षा के समय तनाव मुक्त एवं भय मुक्त रहने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परीक्षा के समय अपनी पूरी नींद लेने एवं तनाव मुक्त वातावरण में परीक्षा देने का आह्वान किया गया। प्रधानमंत्री के द्वारा विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर भी आप समाज को प्रेरित कर सकते हैं। इस अवसर पर करीब 250 छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिले के सभी विकास खंडो में संचालित लगभग 430 शासकीय एवं आशा की विद्यालयों के लगभग 27,520 विद्यार्थियों ने टेलीविजन एवं अन्य माध्यमों से कार्यक्रम में सहयोगिता की। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती वंदना शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी, पूर्व पार्षद तेज कुमार गौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मनीष कुमार वर्मा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग, सहायक संचालक ज्योति प्रहलादी, लक्ष्मी नारायण प्रजापति जिला शिक्षा अधिकारी, आरके गुप्ता एडीपीसी, राजेश जायसवाल डीपीसी, अर्चना मिश्रा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम एवं समस्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

