
इटारसी / जबलपुर ज़ोन के एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के दिशानिर्देश पर मंडल अध्यक्ष आर के शर्मा व सचिव कमलेश परिहार के मार्गदर्शन में रेलवे अस्पताल न्यूयार्ड इटारसी निरीक्षण पर आए PCMD डॉ. श्याम सुंदर को अस्पताल की अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया। मंडल संगठक प्रीतम तिवारी मंडल उपाध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी, मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीना के नेतृत्व में मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्यों महाकालेश्वर कश्यप, आकाश यादव, एसबीएफ मेम्बर तरुण शुक्ला सहित समस्त मजदूर संघ के पदाधिकारियों मुख्य शाखा सचिव योगेश चौरे, हरि अहिरवार, मोहित, रोहित रैकवार, चन्द्रहाक गालर, कालेश, इंजीनियरिंग शाखा सचिव अर्जुन उटवार, डीज़ल शाखा सचिव राजेश यादव, मिलन कुमार, ज्ञान प्रकाश दुबे व सदस्यों ने अस्पताल की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को नया बनाने, सिक्योरिटी उपलब्ध कराने, डॉक्टर स्टाफ की संख्या बढ़ाने, इएनटी डॉक्टर, बच्चों के डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती, विभिन्न खाली पोस्ट को भरने एवं इमरजेंसी उपकरण सोनोग्राफी मशीन व स्टाफ उपलब्ध करने, एक्सरे मशीन की फ़िल्म मरीजों को देने सहित अनेक गम्भीर विषयों पर PCMD से चर्चा की। साथ ही मजदूर संघ ने अस्पताल में मरीजों के लिए प्रयोग होने वाले बेड, तकिये, मच्छर दानी की घटिया क्वालिटी के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। बड़ी एम्बुलेंस के नाम पर छोटी एम्बुलेंस का प्रयोग किसके इशारे पर हो रहा है, मरीजों को केवल बीपी शुगर के लिए लिमिटेड गोली दवाई देने के बजाय 4-5 प्रकार की गोली दवाइयां दी जा रही है। जो मरीजों के लिए और परेशानी बढ़ा रही है। रेलवे से सम्बद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल पर लगाम कसने हेतु व सीएमपी डॉक्टर्स की मनमानी और उनके रवैये पर सवाल उठाया है। रेलवे कर्मचारियों को A1 टेस्ट के लिये भोपाल जाने की बजाय यहीं टेस्ट करने की व्यवस्था की जाए। पर भी मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि इटारसी में लगभग 4 हज़ार से अधिक रेल कर्मचारियों के साथ ही उनका परिवार यहाँ इलाज कराने आता है। यदि शीघ्र ही मूलभूत सुविधाओं हेतु अस्पताल की समस्याओं का निदान नही होता है तो मजदूर संघ विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन हेतु बाध्य है। उक्त जानकारी मंडल संगठक प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई।

