सोहागपुर / फरियादी यशवंत रघुवंशी पिता पवनसिंह रघुवंशी 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी के द्वारा सोहागपुर थाने में अरुण पुरवइया निवासी ग्राम भट्टी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया कि वह रामकुमार रघुवंशी के साथ एक्टिवा स्कूटी से शोभापुर से अपने गांव निवारी जा रहा था।फरियादी स्कूटी के पीछे बैठा था, ग्राम भट्टी से निकलकर आगे पहुंचे रास्ते में ग्राम भट्टी का रहने वाला अरुण पुरवइया अपनी सफेद रंग की i-20 कार से आया और क्रॉस करके अपनी गाड़ी स्कूटी के सामने लगाकर स्कूटी को रोक दी और गाड़ी से उतरकर पुरानी रिपोर्ट करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा। कार से एक धारदार चाकू निकाला तो चाकू देखकर स्कूटी छोड़कर दोनों खेत के रास्ते गांव तरफ भागने लगे। करीबन 100 मीटर दूर पहुंचने पर अरुण पुरवइया ने कट्टा निकालकर उनके ऊपर गोली चलाई। गोली चलने की आवाज सुनकर दोनों भाग कर दूर निकल गए। उनकी रिपोर्ट पर धारा 126(2),296 (बी),125, 351(3) बी. एन. एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया है।

