
नर्मदापुरम / न्यू यार्ड एवं मेहरागांव क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता शेख फारूक पर विधानसभा क्षेत्र 137 की अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की। उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक वर्ष के लिए निष्कासित की बड़ी कार्रवाई की है। अनुशासन समिति के द्वारा संपर्क करने के बाद भी किसी प्रकार का स्पष्टीकरण शेख फारूक अब्दुल्ला द्वारा नहीं दिया गया। जिस आधार पर उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए उन्हें 1 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया है। निकट भविष्य में भी किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता कांग्रेस पार्टी में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुशासन हीनता पर होगी अब बड़ी करवाई…….
यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।
आदेश अनुसार…
रामनारायण गौर,
अध्यक्ष,
अनुशासन समिति विधानसभा क्रमांक 137 नर्मदापुरम।
शेख रमजान…
सदस्य,
अनुशासन समिति विधानसभा क्रमांक 137 नर्मदापुरम।
धर्मेंद्र तिवारी…
सदस्य,
अनुशासन समिति विधानसभा क्रमांक 137 नर्मदापुरम।

