नर्मदापुरम / शासकीय हाई स्कूल साकेत में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं से भरा माहौल कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यालय परिसर के विद्यार्थियों के द्वारा आत्मीय स्वागत करते हुए उन्होंने अपने सीनियर विद्यार्थियों को विदाई दी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा राय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं चंद्र मोहन गौर ने जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामना देते हुए यह कहा कि यह विदाई अंत नहीं है। बल्कि उज्जवल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम है, आप आगे और तरक्की करें। इसी क्रम में शिक्षिका रेखा बड़गोत्री ने भी बच्चों को परीक्षा की में सफल होने के सूत्र बताएं तथा विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र शर्मा, मंजू यादव, ज्योति यादव, रामविलास कामले, आभा चौरे एवं राजेश कोरी आदि सभी शिक्षकों ने बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया एवं सभी ने शिक्षकों के द्वारा दी गई। शिक्षा को जीवन में उतारने का आश्वासन दिया कक्षा 9बी के छात्र-छात्राओं ने भी अपने सीनियर विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के द्वारा विशेष रूप से सौम्या बड़कुर, अंशिका चौरे, पूर्वी चौरे, अंजलि मंडल, अंकित कहार आदि विद्यार्थियों ने किया।

