


सिवनी मालवा / शासकीय कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन दिवस पर विधायक प्रतिनिधि कमल लोवंशी का बौद्धिक सत्र आयोजित किया जाता। शाम को समापन सत्र में मुख्य अतिथि समाजसेवी तथा भाजपा नेता ईश्वर जमींदार, ग्राम बघवाड़ा के सरपंच बेनीराम लोवंशी, उपसरपंच विजय गौर, ग्राम भरलाय की सरपंच ज्योति गौर, युवा नेता हर्ष वर्मा, कुसुम महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अशोक यादव, पत्रकार राजा तिवारी, शिक्षक निशांत पाठक, जनशिक्षक हरगोविंद गौर, विधायक पीए किशोर भैया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी कु. आकांक्षा पाण्डेय एनएसएस शिविर में आयोजित की गई सात दिवसीय गतिविधियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि स्वयंसेविकाओं ने प्रभात फेरी, योग एवं ध्यान, परियोजना कार्य जिसमें स्वच्छता अभियान, जनजागरुकता रैली, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति अभियान इत्यादि चलाए गए। प्रति दिवस बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें गीता परिवार के अध्यक्ष कैलाश सोनी द्वारा स्वामी विवेकानंद जीवन पर, डोलरिया प्राचार्य डॉ. आर के वर्मा तथा डॉ. मोहर सिंह हिंडोलिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर, एनएसएस समन्वयक दिग्विजय खत्री द्वारा एन एस एस के उद्देश्यों पर, डॉ. नवोदित राठौर, बघेल हॉस्पिटल, सिवनी मालवा तथा दंत चिकित्सक डॉ. योगेश मुहाले द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बौद्धिक सत्र संगीता यादव बीआरसी सिवनी मालवा तथा आरती शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नारी जागरूकता एवं शस्त्रीकरण पर, विधायक प्रतिनिधि कमल लोवंशी समाजसेवा पर बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। छात्राओं ने ग्राम में नशा मुक्ति पर रैली तथा नुक्कड़ नाटक भी किए। विधायक प्रेमशंकर वर्मा तथा समाजसेवी अनीता वर्मा से भी छात्राओं ने मुलाकात की। पाण्डेय मैडम ने बताया कि स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न गतिविधियों को शिविर दर्पण में अतिथियों को प्रदर्शित किया। मुख्यातिथि ईश्वर जमींदार ने सभी छात्राओं को शुभाशीष दिया तथा समाजसेवा में अभिरुचि के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। निशांत पाठक ने कैंप के सफल आयोजन पर छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं सरपंच ज्योति गौर, विधायक प्रतिनिधि कमल लोवंशी, युवा नेता हर्ष वर्मा, प्राध्यापक डॉ. अशोक यादव, पत्रकार राजा तिवारी जनशिक्षक हरगोविंद गौर ने महाविद्यालय परिवार को इस सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के सफल समापन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भविष्य में भी इसी तरह के कैंप के आयोजन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी जनप्रतिनियों, शाला शिक्षकों, ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना की, उन्होंने बताया कि ग्राम बघवाड़ा का बहुत सहयोग शिविर में प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य तथा गीत का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गजेंद्र वाईकर तथा आभार कार्यक्रम प्रभारी कु. आकांक्षा पाण्डेय द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, स्टाफ, ग्रामवासी तथा सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

