
नर्मदापुरम / शासकीय मेडिकल कालेज व एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर, नर्मदा संरक्षण, नशा मुक्त समाज एवं किसानों को उचित एमएसपी और सहकारी मिलों की सौगात जैसी मांग को लेकर नरसिंहपुर से नर्मदापुरम जिला मुख्यालय तक निकाली जा रही प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई आशुतोष चौकसे की जनचेतना यात्रा का समापन कल नर्मदापुरम में होगा। शाम चार बजे रसूलिया, भोपाल तिराहा, रामजी बाबा, इब्राहिम चौक, गांधी चौक, इंदिरा चौक, हलवाई चौक होते हुए जयस्तम्भ पहुंचेगी, जहाँ सभा के बाद यात्रा का समापन होगा।

