

नर्मदापुरम / नर्मदांचल के गौरव संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नपा के गौरव वर्मा ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में कार्यक्रमों की श्रंखला तैयार की गई है। जिसमें 4 फरवरी – लाफ्टर शो (उदय दहिया मुंबई, कॉमेडियन केपी,) एवं राग रंग म्यूजिकल, 5 फरवरी – शब्बीर कुमार नाइट (प्लेबैक सिंगर), 6 फरवरी- सतवंत बादशाह (पंजाबी बॉलीवुड सिंगर), मलखंभ ( इंडियाज गोट टेलेंट), 7 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा। 8 फरवरी को खाटू भजन संध्या (तिवारी सिस्टर्स, अभिषेक शर्मा), 9 फरवरी – बॉलीवुड नाइट (देवांशू बालाजी मुंबई) और 10 फरवरी को इशिता विश्वकर्मा नाइट (प्लेबैक सिंगर मुंबई)द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं 8 फरवरी को विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता एवं 9 फरवरी को दंगल का आयोजन किया जाएगा। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नगर के समस्त नागरिकों, श्रद्धालुगणों से आग्रह किया है कि श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इस आयोजन में आप सादर आमंत्रित हैं।

