

इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के नेतृत्व मे एस.डी.एम को ज्ञापन सौंपा। समस्त बस संचालक एवं बस स्टैंड की दुकानदार और कंडक्टर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी के आह्वान पर बड़ी संख्या में बस मालिक, व्यापारी, आमजन के साथ कांग्रेस जन उपस्थित हुए और बस के पुराने बस स्टैंड पर पांच मिनट के स्टॉपेज की मांग को लेकर पुराने बस स्टैंड पर पुनः बस को वापस सिर्फ पिक एंड ड्रॉप के लिए भेजा जाए। जिसमें एसडीएम से चर्चा करते हुए गज्जू तिवारी ने कहा कि छात्र छात्राएं, मजदूर, किसान महिलाएं, बुजुर्ग,आमजन एवं रेल से यात्रा कर सड़क मार्ग से जाने वाले यात्रीगण परेशान है एवं उन पर दुगने किराए का आर्थिक बोझ पड़ेगा, अगर मांग नहीं मांगी गई तो इटारसी में सभी आमजन व्यापारी बस संचालक सहित कांग्रेस जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जवाबदारी स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि की होगी तथा बस के पहिए थम सकते हैं। बस संचालकों ने भी यह बात एसडीएम से कही, तो वहीं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने कहा कि आप अपने संबंधित स्टाफ और सक्षम अधिकारियों से बात करके निर्णय जल्द ले, फिर इटारसी एस.डी.एम. ने बस संचालकों और कंडक्टरों से भी बात की थोड़ी नरम-गरम बातचीत होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं संबंधित अधिकारियों से और चर्चा कर लूंगा। जिस पर गजानन तिवारी ने कहा कि साहब अगर निर्णय नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। व्यापारी भी परेशान है एवं इटारसी में आने वाले सभी नागरिक परेशान है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसमें बस संचालक, व्यापारी सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे, जिला सेवा दल अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेहा चावरे, बाबू चौधरी, करण भदौरिया, अजय अहिरवार, नीलम गांधी, इरफान गोलंदाज, अंजलि कालोसिया, अरविंद चंद्रवंशी, संजय धर,प्रवीण गांधी, रमजान भाई, अनिल रैकवार, देवी मालवी, नारायण गौर, अमल सरकार, टप्पू मिश्रा, अभय दुबे, जय प्रकाश अग्रवाल, ओम सेन, राजेंद्र मालवी, अनूप ग़ांचले, यशवत राजपूत, कृष्णा चौधरी, कन्हैया बामने, बल्ला यादव, सन्नी चौहान, चंद्रकांत बहारें, भारत राजपूत, राहुल दुबे, डीके बलौरिया, चंदन बाथरी, भवानी कहार, मोहित पटेल, डॉलू यादव सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

