
नर्मदापुरम / अहिरवार समाज संघ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी 649वी जयंती ग्राम मरोड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के तेल चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिरवार समाज संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल ने कहा कि रविदास जी का प्रसिद्ध वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” हैं, और कहा कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि मन की पवित्रता में बसती है। उन्होंने आगे कहा कि संत रविदास जी सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रतीक थे। उन्होंने सैकड़ों वर्षों पहले जात-पात और ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर सनातन समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया । सभी उपस्थित ग्रामीण जनों को आयोजक डॉ. अतुल अहिरवार ने संत शिरोमणि रविदास की फोटो वितरित की,। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णा चौधरी , कन्हैयालाल बामने, विवेक पथौरिया, बृजेश बामने, प्रमोद कलोसिया, किशन अहिरवार, रामविलास अहिरवार, रामदास अहिरवार, हरीश अहिरवार, सोनू अहिरवार और ग्रामीण जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अतुल अहिरवार ने किया व आभार नीतीश अहिरवार ने व्यक्त किया।

