
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने मंगलवार को N.S.U.I प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा निकाली जा रही जनचेतना पदयात्रा में तवापुल से पांजरा तक पदयात्रा की। यह यात्रा कुछ समय के लिए ग्रामपंचारा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र शर्मा के फार्म हाउस पर भोजन हेतु रुकी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता बतानी लाल चौरे (नेता) उम्र 102 वर्ष सहित सभी कांग्रेस जनों से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, N.S.U.I जिला अध्यक्ष मयंक चौरे, हुजैफा बोहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुराग मलैया, अतुल तिवारी, शम्मी जायसवाल, प्रतीक मालवीय, सोम दुबे, चंद्रकांत बहारे, पहलाद आठनेर, अनिल चौरे सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं N.S.U.I के युवा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

