नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड कमेटी गठन की प्रकिया मंगलवार से प्रारम्भ की गई। प्रथम दिवस वार्ड 10 एवं 11 की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 10 में लखन यादव एवं वार्ड 11में संतोष अहिरवार को सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, धर्मेन्द्र तिवारी, अनोखी राजोरिया, संतोष तोमर, सलीम खान, जागेश यादव, प्रकाश यादव, विजय यादव, जयराज आर्य, अम्बिका राजपूत, विजेंद्र राजपूत, गुलाम हैदर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

