
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि 6 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी उपस्थित रहेगी। इस अवसर पर रीना बौरासी नर्मदापुरम जिले की महिला कांग्रेस नेत्रियों एवं कांग्रेसजनों से भेंट करेंगी, तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने नर्मदापुरम जिले की समस्त मातृशक्ति इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगी।

