

नर्मदापुरम / शासकीय नर्मदा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई का विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस को स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी ग्राम बुधवाडा में हरे- कृष्णा हरे – राम गीत के साथ निकाली। उसके बाद योग कर चाय नाश्ता होने के बाद परियोजना कार्य के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर गांव वालों को जागरूक किया एवं बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि सब इस्पेक्टर रूपेंद्र कुमार उइके, प्रधान आरक्षक सतीश जादव, राम नारायण राजपूत, सैनिक दिलीप सराठे एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. के. उदयपुरे उपस्थित रहे। वही रूपेंद्र कुमार उइके ने अपने विचार रखते हुए यातायात जागरूकता के वारे स्वयं सेवकों को जानकारी प्रदान की एवं स्वयं सेवकों को बताया कि हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए तथा हमें सिग्नल को फॉलो करके चलना चाहिए हमें हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाना चाहिए, साथ ही हमारे पास लाइसेंस होना चाहिए। ऐसे विभिन्न विषयों पर युवाओं के बीच मार्गदर्शन दिया। वही कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के एच.ओ.डी. डॉ. एस. के. उदयपुरे ने बताया कि हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए, साथ ही हमारे जीवन में अनुशासन को बनाए रखने की आवश्यकता है। इस विषय पर उन्होंने अपना मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर एस. के. दिवाकर, सहायक प्राध्यापक चिराग झामड़े, साहिल तिलोटिया, शिविर के दलनायक धर्मेंद्र कटारे, वेदांत दीक्षित, आर्यन कीर, अंशु एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

